CM साय ने उल्लास साक्षरता अभियान का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय उल्लास मेले में एक लाख उल्लास साक्षरता केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत एक लाख स्वयंसेवी शिक्षक 10 असाक्षरों को शिक्षित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने उल्लास साक्षरता अभियान के शुभारंभ पर कहा, “शिक्षा विकास का मूल मंत्र है।” उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे असाक्षरता के कारण लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा, “दुनिया में शिक्षा एक ऐसी चीज है जो बांटने से बढ़ती है।” उन्होंने कहा कि 10 लाख लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है और सरकार इस लक्ष्य से ज़्यादा लोगों को साक्षर बनाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें  रायपुर में सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया थदड़ी उत्सव

उल्लास मेले में प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री ने बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिए नवाचारी गतिविधियों पर केंद्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। इस प्रदर्शनी में 5 संभागों सहित एससीईआरटी द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए महासमुंद जिले की नव साक्षर शांति देवी ठाकुर का उदाहरण दिया जिनके हाथ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने साक्षर होने के बाद पैरों से लिखना सीख लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ में भी नई शिक्षा नीति लागू की गई है और 211 स्कूल PM श्री योजना के तहत संचालित हो रहे हैं।

उल्लास साक्षरता शपथ

मुख्यमंत्री ने लोगों को उल्लास साक्षरता शपथ दिलाई और स्वयंसेवी शिक्षकों से असाक्षरों को अक्षर ज्ञान कराने का आह्वान किया।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *