रायपुर: मुख्यमंत्री के सुशासन का नतीजा! एक फोन कॉल पर जिला प्रशासन ने तुरंत डीजे बंद कराया, शिकायतकर्ता ने जताई खुशी
रायपुर: मुख्यमंत्री के सुशासन का नतीजा! एक फोन कॉल पर जिला प्रशासन ने तुरंत डीजे बंद कराया, शिकायतकर्ता ने जताई खुशी

रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का एक और उदाहरण सामने आया है।

बीरगांव के राजेंद्र नगर निवासी संजय लकड़ा ने कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर में फोन करके गणेश पंडाल में तेज आवाज और निर्धारित समय से ज़्यादा होने के बाद भी डीजे बजाने की शिकायत की।

जिला प्रशासन की टीम को तुरंत इस मामले की जानकारी दी गई और टीम को मौके पर भेजा गया।

जिला प्रशासन की टीम ने गणेश पंडाल पहुंचकर डीजे बंद कराया और संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने बड़े आयोजन और त्यौहारों में तेज आवाज और समय से ज़्यादा होने के बाद भी डीजे के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

शिकायतकर्ता संजय लकड़ा ने जिला प्रशासन की तत्परता और मुख्यमंत्री के सुशासन के प्रति खुशी व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें  कवर्धा: नाबालिग अपहरण का खुलासा, आरोपी मोहित निर्मलकर लखनऊ से गिरफ्तार

यह घटना मुख्यमंत्री के सुशासन और जनता की समस्याओं को तुरंत हल करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *