रायगढ़: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वर्चुअल समीक्षा बैठक, हिट एंड रन और आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर विशेष ध्यान
रायगढ़: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वर्चुअल समीक्षा बैठक, हिट एंड रन और आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर विशेष ध्यान

रायगढ़ – सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्रभावी कार्यवाही के संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर, प्रदीप गुप्ता द्वारा वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी जिलों के यातायात प्रभारी और पर्यवेक्षक अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में क्या-क्या निर्देश दिए गए?

  • सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा कर रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
  • हिट एंड रन मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी कर दावा अधिकारियों को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
  • मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष टीम का गठन करने और पशुओं को मुख्य मार्गों से हटाने के निर्देश दिए गए।
  • “गुड सेमेरिटन” (अच्छे नागरिक) को प्रोत्साहित करने और सड़क किनारे होटल, ढाबा, और पान ठेला संचालकों को “सड़क सुरक्षा मितान” के रूप में गठित करने पर जोर दिया गया।
  • सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए।
  • यातायात जागरूकता सामग्री और उपकरणों का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही राज्य स्तरीय IRad एप्लीकेशन में दुर्घटना संबंधी सभी प्रविष्टियां समय पर दर्ज करने पर भी जोर दिया गया।
  • वर्ष 2024 के लिए चिन्हित दुर्घटनाजन्य स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) का नियमित निरीक्षणस्थानीय निवासियों को यातायात के प्रति जागरूक करने और नियमित प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।
इसे भी पढ़ें  विश्व आदिवासी दिवस: CM विष्णुदेव साय का आदिवासी समुदाय को सम्मान

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *