छत्तीसगढ़ में खेल क्रांति: मुख्यमंत्री का खेल विकास पर जोर, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएँ
छत्तीसगढ़ में खेल क्रांति: मुख्यमंत्री का खेल विकास पर जोर, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएँ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में प्रचलित 8-10 महत्वपूर्ण खेलों को चिन्हांकित करके, खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल से, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने के लिए तैयार होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने अपने निवास कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह घोषणा की। इस दौरान, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से प्रदेश में मौजूद खेल अधोसंरचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में सरगुजा से लेकर बस्तर तक युवाओं में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, हमें उसे निखारने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र सरकार को भेजे गए खेल विकास के लिए प्रस्तावों की जानकारी सूचीबद्ध कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपने दिल्ली प्रवास के दौरान इन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में खेलो इंडिया सेंटर के संचालन के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को इसका सतत निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस तय, एमबीबीएस और पीजी दोनों के लिए निर्धारित की गई दरें

मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी के सहयोग से जशपुर जिले के सन्ना में तैयार होने वाले नेशनल आर्चरी अकादमी का जिक्र करते हुए कहा कि इस पहल से इस दूरस्थ इलाके का विकास होगा। साथ ही, इस इलाके में रहने वाले पहाड़ी कोरवा, जो स्वाभाविक रूप से तीरंदाजी में माहिर होते हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत नक्सल प्रभावित इलाकों में खेल सुविधा बढ़ाने के लिए लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को फलने फूलने का पूरा अवसर मिले, हमें यह सुनिश्चित करना है।”

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने मुख्यमंत्री को जशपुर, रायगढ़ में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण से जुड़ी जानकारियां दी। उन्होंने खेल अलंकरण पुरस्कार, क्रीडा प्रोत्साहन योजना सहित खेल सुविधाओं के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़: विद्युत विभाग में निकली बंपर भर्ती, 127 पदों पर कर सकते है आवेदन