छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के लिए बड़ी खुशखबरी! आयु सीमा में 5 साल की छूट
छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के लिए बड़ी खुशखबरी! आयु सीमा में 5 साल की छूट

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया है।

इससे पहले, अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर कई प्रदर्शन हुए थे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए छूट देने का वादा किया था। अब, उनके आश्वासन को पूरा करते हुए सरकार ने आयु सीमा में छूट देने का आदेश जारी कर दिया है।

यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए लागू होगी। इस छूट के तहत, अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष (सभी छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण किया गया है।

इसे भी पढ़ें  नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी पर कलेक्टर एसपी की आज बैठक

इस आदेश से छत्तीसगढ़ के युवाओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें अब पुलिस सेवा में अपना करियर बनाने का बेहतर मौका मिलेगा।