साइबर अपराधों से बचने के लिए भिलाई पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान
साइबर अपराधों से बचने के लिए भिलाई पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान

भिलाई शहर में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, भिलाई पुलिस ने साइबर जागरूकता पखवाड़ा शुरू किया है। इस पखवाड़े का उद्देश्य आम जनता को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इनसे बचने के तरीके बताना है।

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में इस पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस दौरान, एएसपी अभिषेक झा ने पत्रकारों को साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज का यह जागरूकता अभियान समस्त पत्रकारों के लिए है। इसमें आप सभी स्वयं जागरूक रहे एवं स्वयं जागरूक रहकर आम जनमानस को भी जागरूक करें।

पत्रकारों को साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। जैसे, आनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑनलाइन फाड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, ओटीपी, शेयर नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

इसे भी पढ़ें  महासमुंद: नवजीवन अस्पताल में 6 साल की बच्ची की मौत, लापरवाही के आरोप में अस्पताल सील, प्रबंधन को नोटिस!

इस पखवाड़े के दौरान, पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैसे, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, और साइबर अपराधों से बचने के लिए टिप्स वाली पोस्टर और ब्रोशर वितरित करना।

डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय व साइबर वालंटियर्स द्वारा राज्य व्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के माध्यम से अभियान के प्रथम दिवस पर ट्रेंडिंग साइबर क्राइम पर वीडियो लॉन्च किया गया है। इसे सोशल मीडिया में आम जनमानस को बहुत ही ज्यादा शेयर किया जा रहा है। इससे वह खुद तो जागरुक हो ही रहे हैं एवं अपने घर, परिवार एवं पड़ोसी एवं दोस्तों को भी जागरूक करा रहे हैं। वीडियो के लॉन्च होने के कुछ घंटों में ही वह दस हजार लोगों के रीच तक पहुंच गया था। आम लोगों के वीडियो को पसंद किया जा रहा है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से बचने के लिए सावधान रहें और पुलिस को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय श्रीमती झिंगिया उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा- "भाभी जी का जनहित में किए गए कामों में हमेशा सहयोग रहा"

आज के समय में साइबर अपराध एक बढ़ती हुई समस्या बन गई है। इसलिए, लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। इस जागरूकता अभियान के द्वारा भिलाई पुलिस द्वारा साइबर अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा।