बलरामपुर: कोसामही बांध के डुबान क्षेत्र में किसानों को नहीं मिला मुआवजा, डमी चेक से वाहवाही लूट ली थी!
बलरामपुर: कोसामही बांध के डुबान क्षेत्र में किसानों को नहीं मिला मुआवजा, डमी चेक से वाहवाही लूट ली थी!

बलरामपुर – बलरामपुर में कोसामही बांध के डुबान क्षेत्र में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान तत्कालीन मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किसानों को डेमो चेक भेंटकर वाहवाही लूटी थी, लेकिन यह चेक डमी साबित हुआ। किसानों ने अब कलेक्टर से गुहार लगाई है।

क्या हुआ था?

  • 2012 में कोसामही बांध का निर्माण हुआ था।
  • इसके डुबान क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ जमीन आई थी।
  • जमीन के मालिकों को 2 अप्रैल 2023 को तत्कालीन मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने डेमो चेक का वितरण किया था।
  • लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली है।

किसानों का क्या कहना है?

  • ग्राम पंचायत गिरवानी के निवासी मनबोध सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष कार्यक्रम में बुलाकर पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह के हाथों चेक दिया गया था, जिसका भुगतान अब तक नहीं हो सका है।
  • गिरवानी के ही निवासी सुखदेव राम ने बताया कि लगभग 22 लोगों की जमीन को अधिग्रहित किया गया था, लेकिन इनमें से आज भी बहुत से लोग मुआवजा रकम के लिए भटक रहे हैं।
इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ में बृजमोहन अग्रवाल की नई भूमिका: खेलों को नई ऊँचाई देने की तैयारी

कलेक्टर ने क्या कहा?

  • कलेक्टर रिमिजियुश एक्का ने मामले की पूरी जांच कराने और हितग्राहियों को पूरी मुआवजा राशि दिलवाने का आश्वासन दिया है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *