बलरामपुर ज्वेलरी लूट कांड में बड़ी सफलता: पुलिस ने बिहार से 2 और आरोपियों को दबोचा!
बलरामपुर ज्वेलरी लूट कांड में बड़ी सफलता: पुलिस ने बिहार से 2 और आरोपियों को दबोचा!

बलरामपुर में दिन-दहाड़े हुई ज्वेलरी शॉप लूट कांड के खुलासे में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लूट के मामले में फरार 2 आरोपियों को औरंगाबाद, बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, एक नग देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें कि इस मामले में पहले भी पुलिस एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने बताया कि 11 सितंबर को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े हथियारबंद लूटरों ने बंदूक की नोक पर 2 करोड़ 92 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने 5 अलग-अलग राज्यों दिल्ली, झारखंड, बिहार और पंजाब से 6 आरोपियों को पकड़ा था। इन आरोपियों से 2 करोड़ 40 लाख का जेवरात जब्त किया गया था। इस मामले का मुख्य आरोपी सोनू उर्फ आनंद सोनी लूट के माल को खपाने के लिए गिरोह में अपनी गर्लफ्रेंड अंजनी एक्का को भी रखा था। पुलिस ने युवती के पास से गले हुए सोने के जेवर को जब्त किया था और उसके बैंक अकाउंट को सीज किया था, जिसमें 5 लाख 80 हजार रुपए हैं।

इसे भी पढ़ें  रायपुर में बटनदार चाकू लहराते आरोपी की गिरफ्तारी: पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोनू सोनी उर्फ बुकि, सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी, राहुल मेहता, विक्की सिंह, अरविंद सोनी और अंजनी एक्का हैं। वहीं अब बिहार से फरार आरोपी राधेश्याम पासवान और रोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

ये घटना बताती है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए कितनी मेहनत कर रही है। पुलिस की इस सफलता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।