चक्रधर समारोह-2024: पद्मश्री से सम्मानित 7 विभूतियां रायगढ़ के मंच को करेंगी सुशोभित!
चक्रधर समारोह-2024: पद्मश्री से सम्मानित 7 विभूतियां रायगढ़ के मंच को करेंगी सुशोभित!

रायगढ़ में आयोजित होने जा रहे चक्रधर समारोह-2024 में कला का जादू बिखरने वाला है! यह 10 दिवसीय कला महोत्सव अपने पुराने वैभव और गरिमा के साथ वापस आ रहा है। इस बार इस महोत्सव में कुछ खास है। इस वर्ष भारत सरकार के चौथे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित 7 विभूतियां रायगढ़ चक्रधर समारोह के मंच को सुशोभित करेंगी।

कौन-कौन हैं ये विभूतियां?

  • पद्मश्री हेमा मालिनी: भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख और बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री, भरतनाट्यम नृत्य में निपुण।
  • पद्मश्री रामलाल बरेठ: रायगढ़ कत्थक शैली को विकसित करने और कत्थक को घराने के रूप में स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित।
  • पद्मश्री कुमारी देवयानी: भरतनाट्यम नृत्यांगना, भारत और विदेशों में प्रदर्शन करती हैं।
  • पद्मश्री डॉ.भारती बंधु: भारतीय संगीतकार और गायक, कबीर भजनों के लिए प्रसिद्ध।
  • पद्मश्री अनुज शर्मा: छत्तीसगढ़ी सिनेमा और कला क्षेत्र में ख्यात्तिलब्ध व्यक्तित्व, निर्देशन, अभिनय और गायन में प्रतिभाशाली।
  • पद्मश्री डॉ.सुरेंद्र दुबे: हास्य कविताओं के लिए प्रसिद्ध, आयुर्वेदिक चिकित्सक भी हैं।
  • पद्मश्री रंजना गौहर: प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना, कोरियोग्राफर तथा फिल्म निर्मात्री।
इसे भी पढ़ें  राजनांदगांव-कलमना रेल खंड में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 73 ट्रेनें रद्द

यह समारोह कला और संस्कृति का एक बड़ा मंच है।

पद्मश्री से सम्मानित इन विभूतियां अपने कला के माध्यम से समारोह को और भी शानदार बनाएंगी।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *