चंदखुरी: मुनगेसर में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन, नवयुवक श्रद्धा गणेशोत्सव समिति ने की तैयारी!
चंदखुरी: मुनगेसर में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन, नवयुवक श्रद्धा गणेशोत्सव समिति ने की तैयारी!

रायपुर के चंदखुरी के मुनगेसर गांव में नवयुवक श्रद्धा गणेशोत्सव समिति द्वारा भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम रविवार, 15 सितंबर को रात्रि 8 बजे से बजरंग चौंक शीतला मंदिर के पास मुनगेसर (नगर पंचायत चंदखुरी) में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज शर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), विवेक सोनी (श्री सालासर ज्वेलर्स) होंगे, अध्यक्षता दिनेश ठाकुर (जनपद सदस्य) करेंगे।

विशिष्ट अतिथि में ललित कृष्णा वर्मा (जिला पंचायत सदस्य), जवा सोनकर (फ्यूल्स), हेमन्त कोटराने (सरपंच मुनगेसर), चंद्रिका वर्मा (उपसरपंच), कुमारी ध्रुव (पंच), रविशंकर धीवर (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत) शामिल होंगे।

समिति के सदस्य खुबचंद वर्मा ने बताया कि यह डांस प्रतियोगिता का छठवां वर्ष है।

प्रवेश शुल्क ग्रुप के लिए 201 रुपए, युगल के लिए 120 रुपए और एकल के लिए 50 रुपए रखा गया है।

पुरस्कार में ग्रुप डांस के लिए प्रथम स्थान 11011 रुपएयुगल डांस के लिए प्रथम स्थान 4001 रुपए और एकल डांस के लिए प्रथम स्थान 2001 रुपए राशि मेडल और शिल्ड के साथ प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें  घर बनाने वालों के लिए खुशखबरी! बारिश के मौसम में सरिया के दाम में गिरावट, कंस्ट्रक्शन कॉस्ट कम करने का मौका!

कार्यक्रम के आयोजक नवयुवक श्रद्धा गणेशोत्सव समिति और समस्त ग्रामवासी मुनगेसर चंदखुरी फार्म रायपुर हैं।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *