मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ वासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ वासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है और हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।

मुख्यमंत्री साय ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

अपने ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम और मां दुर्गा से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। उन्होंने लिखा, “सभी प्रदेशवासियों को बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम और मां दुर्गा से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं। जय माता दी! जय भांचा राम!”

इसे भी पढ़ें  महासमुंद पावर प्लांट दुर्घटना: प्रबंधन को कलेक्टर का कड़ा नोटिस!

यह पर्व हर साल विजयादशमी के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।

आप सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!