छत्तीसगढ़: कोरबा में वृद्धाश्रम में मंत्री देवांगन ने किया बुजुर्गों का सम्मान, मुख्यमंत्री की सोच पर दिया ज़ोर
छत्तीसगढ़: कोरबा में वृद्धाश्रम में मंत्री देवांगन ने किया बुजुर्गों का सम्मान, मुख्यमंत्री की सोच पर दिया ज़ोर

छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा के प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर बुजुर्गों का सम्मान किया। उन्होंने कहा, “जो बुजुर्गों का सम्मान करता है, ईश्वर की कृपा उस पर रहती है।

नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान और परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री देवांगन ने कहा कि वो बुजुर्गों का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था पिछले 20 वर्षों से बिना किसी सरकारी या गैर-सरकारी अनुदान के वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है और पूरे छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

मंत्री देवांगन ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री की सोच बुजुर्गों को सम्मान देने और उनकी सेवा करने की है। उन्होंने सभी जिलों में सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम के संचालन की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरबा में भी नए भवन में वृद्धाश्रम शुरू किया जाएगा। मंत्री देवांगन ने कहा कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था पिछले 20 वर्षों से वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है, इसलिए संस्था को ही इसका संचालन सौंपने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें  रायपुर: मोबाइल गेमिंग से प्यार, 14 साल की बालिका गुजरात में मिली!

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने बुजुर्गों को तिलक लगाते हुए पुष्पहार और श्रीफल से सम्मानित किया। परिचर्चा में पार्षद नरेन्द्र देवांगन, डा. संजय गुप्ता, कल्पना मिश्रा आदि ने भाग लिया और अपनी बात रखी। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वृद्धाश्रम के संचालन की जानकारी दी और कुछ समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का संचालन वीणा मिस्त्री ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफ्फुल तिवारी, पूर्व एल्डरमेन सत्येन्द्र दुबे, निज सचिव नरेन्द्र पाटनवार, वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव, अनिल यादव, रेखारानी लाल, रामकुमार राठौर, डीगम्बर सिंह कौशिक, शशिकला सोनी, उर्वशी यादव, लता यादव, कल्पना गुप्ता आदि मौजूद थे।