छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग नगर के वार्ड नंबर-03 मठपारा में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। इनमें दुर्ग के इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, साईंस कॉलेज से रेलवे स्टेशन केनाल रोड सड़क चौड़ीकरण, चण्डी मंदिर से नया पारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण शामिल है। उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहों में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय के निर्माण की भी घोषणा की। यह सब सांसद एवं स्थानीय विधायक की मांग पर किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 22 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के साथ-साथ शहरों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके आम जनता ने हमें सरकार बनाने का मौका दिया। जनता ने हमें जो आशीर्वाद दिया है, मैं उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए आया हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 9 माह में राज्य सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत से उल्लेखनीय काम किए हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों का निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार रूपए की दर से वार्षिक 12 हजार रूपए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा किया गया है। रामलला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु अयोध्या धाम यात्रा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  रायपुर: स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने की। सांसद विजय बघेल, विधायक गजेन्द्र यादव एवं विधायक रिकेश सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि प्रदेश में नगरों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। 43 करोड़ 67 लाख के 167 कार्य पहले ही स्वीकृत हो गये हैं। उन्होंने कहा कि आज दुर्ग वासियों को बहुत बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के कामों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार के नेतृत्व में नगरीय विकास कार्यों के लिए राशि जारी की जा रही है।

सांसद विजय बघेल ने दुर्ग शहर के लिए यह सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 23 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने दुर्ग एवं भिलाई नगर में ऑडिटोरियम निर्माण एवं महिलाओं के लिए पिंक सुलभ शौचालय की मांग की। स्थानीय विधायक गजेन्द्र यादव ने नगर के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग और र्साइंस कालेज के पीछे केनाल रोड निर्माण की ओर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किये।

इसे भी पढ़ें  राकेश टिकैत की छत्तीसगढ़ यात्रा: किसान महापंचायत और कांग्रेस की न्याय यात्रा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग नगर क्षेत्र में लगभग 23 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में 1 करोड़ 98 लाख 39 हजार रूपए लागत के उरला में खेल मैदान का विकास कार्य, 88 लाख 47 हजार रूपए लागत केेेे सड़क सुरक्षा हेतु राजेन्द्र पार्क चौक में विकास कार्य, 1 करोड़ 66 लाख 02 हजार रूपए लागत के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्य, 1 करोड़ 35 लाख 41 हजार रूपए लागत के विभिन्न वार्डों में 8 स्थानों पर डामरीकरण व 1 स्थान पर पेवर ब्लॉक, 1 करोड़ 99 लाख 43 हजार रूपए लागत के गया नगर 33 के.वी. पावर स्टेशन के पास डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 49 लाख 98 हजार रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 15 सतनाम भवन आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य, 8 करोड़ 33 लाख रूपए लागत के शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 59 कार्य (सड़क, नाली पुलिया निर्माण), 2 करोड़ 72 लाख 37 हजार रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 32 शिक्षक नगर में वाटर सप्लाई पार्ट ए एवं बी, 25 लाख रूपए लागत के राजेन्द्र पार्क चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना, 50 लाख रूपए लागत के गोंडवाना भवन के प्रथम तल में अतिरिक्त हॉल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 14 लाख रूपए लागत के विधायक निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य तथा 65 लाख रूपए लागत के प्रभारी मंत्री निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

इसे भी पढ़ें  रायपुर: बॉलीवुड सितारों ने छत्तीसगढ़ पुलिस के "निजात" अभियान को दिया समर्थन!

इस अवसर पर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, वरिष्ठ समाजसेवी जितेन्द्र वर्मा, पार्षद दीपक साहू, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, अजय वर्मा, नरेन्द्र बंजारे, लीना देवांगन, उषा ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।