सुरेन्द्र दुबे को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जन्मदिन की शुभकामनाएं
रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और पद्मश्री सम्मानित सुरेन्द्र दुबे को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि, अपनी हास्य कविता से लोगों को हंसाने-गुदगुदाने वाले, पद्मश्री श्री सुरेन्द्र दुबे जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ महतारी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
दिव्यांग रूपेश को मुख्यमंत्री ने दी 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांग रूपेश कुमार साहू को शिक्षण, प्रशिक्षण और व्यवसाय के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
रूपेश कुमार साहू भूमिहीन परिवार से हैं और अपने दो भाइयों के साथ मिलकर ऑटोपार्ट्स की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं माना और हर संघर्ष को हंसते हुए सामना किया। मुख्यमंत्री ने रूपेश की दास्तान सुनकर उन्हें यह वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया।
इस आर्थिक सहायता से रूपेश का व्यवसाय और बेहतर होगा और वह अपने भाइयों के भविष्य को भी सुरक्षित कर सकेंगे। यह मुख्यमंत्री की ओर से दिव्यांगजनों के प्रति की जा रही विशेष पहल है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।