रायपुर में कांग्रेस का 'गौ-सत्याग्रह', गोधन न्याय योजना बंद करने पर भाजपा सरकार पर निशाना
रायपुर में कांग्रेस का 'गौ-सत्याग्रह', गोधन न्याय योजना बंद करने पर भाजपा सरकार पर निशाना

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजधानी रायपुर में गौ-सत्याग्रह का आयोजन किया। कांग्रेस भवन गांधी मैदान से शुरू हुए इस सत्याग्रह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें चारा खिलाया। इसके बाद गायों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया।

कार्यकर्ताओं ने गायों का मुखौटा पहनकर भी प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ते कांग्रेसियों को पुलिस ने काली मंदिर के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर गोधन न्याय योजना को बंद कर गौवंश को सड़क पर मरने के लिए छोड़ देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गायों की मौत और खुले मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। किसान खुलेआम चराई से परेशान हैं और भाजपा सरकार गौवंश और जनता दोनों को ही अनदेखा कर रही है।

इसे भी पढ़ें  भाजपा काेर ग्रुप में बड़ा बदलाव, रखे गए चार नए सदस्य, अब कोर ग्रुप की संख्या 13 हुई

इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, विकास उपाध्याय, गिरीश दुबे, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, श्री कुमार मेनन, कन्हैया अग्रवाल, पंकज शर्मा, नीरज पांडे, दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, सुमित दास, प्रशांत ठेंगड़ी, दिनेश ठाकुर, अरुण जंघेल, दीपा बग्गा, देव कुमार साहू, अशोक ठाकुर, राकेश धोत्रे, श्रीनिवास बंशी कन्नौजे, अविनय दुबे, बाकर अब्बास, ममता राय, आशा चौहान, गंगा यादव, विनोद कश्यप, अमित शर्मा, कमलेश नथवानी, सुयश शर्मा, पुष्पराज बैद, अनिल रायचुरा, प्रवीण चंद्राकर, मोहसिन खान आदि उपस्थित थे।

मुख्य बिंदु:

  • कांग्रेस ने रायपुर में गौ-सत्याग्रह का आयोजन किया।
  • भाजपा सरकार पर गौवंश की अनदेखी का आरोप।
  • गोधन न्याय योजना बंद करने पर सवाल।
  • प्रदेश में बढ़ रही गायों की मौत और सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
  • कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

यह प्रदर्शन गौवंश संरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक घमासान को तेज कर सकता है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *