रायपुर में दही हांडी उत्सव की धूम, CM साय ने फोड़ी हांडी, कहा- "अन्याय के खिलाफ लड़ना सबसे बड़ा धर्म"
रायपुर में दही हांडी उत्सव की धूम, CM साय ने फोड़ी हांडी, कहा- "अन्याय के खिलाफ लड़ना सबसे बड़ा धर्म"

रायपुर, छत्तीसगढ़: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्साह और उल्लास के बीच राजधानी रायपुर में विशाल दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की और दही हांडी फोड़कर गोविंदा टोलियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीलाओं से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है। महाभारत में श्री कृष्ण ने हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ना ही सबसे बड़ा धर्म है।

श्री कृष्ण थे प्रकृति प्रेमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण प्रकृति प्रेमी थे। जब हम भगवान कृष्ण को याद करते हैं, तो हमें यमुना नदी का किनारा, बांसुरी की तान और गौ माता का झुंड याद आता है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में प्रकृति की पूजा की जाती है। पीपल, बरगद आदि वृक्षों को पूजनीय माना गया है।

इसे भी पढ़ें  मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक्सीलेंस अवार्ड

‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए सभी से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाने की अपील की।

कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक किरण सिंहदेव, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहूस्वामी राजीव लोचन जी महाराजप्रबल प्रताप सिंह जूदेव और कार्यक्रम के संयोजक बसंत अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *