धमतरी पुलिस लाईन में हुई शस्त्र पूजा, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया
धमतरी पुलिस लाईन में हुई शस्त्र पूजा, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया

धमतरी में दशहरा के पावन पर्व पर पुलिस लाईन में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

शस्त्र पूजा के बाद रक्षित केंद्र परिसर में वाहनों की भी पूजा की गई। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और रक्षित निरीक्षक ने हर्ष फायर भी किए। इस अवसर पर जिलेवासियों के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव, मणिशंकर चंद्रा, नेहा पवार, रागिनी मिश्रा, होम गार्ड कमांडेंट शोभा ठाकुर, वैज्ञानिक अधिकारी अमित कुमार पटेल, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, निरी.सन्नी दुबे, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, उनि.अमित बघेल, आर.के.साहू, सउनि. रामावतार राजपूत, आरमोर प्रआर.रामविलास मिश्रा, डिगेश शर्मा और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण का वध किया जाता है जो अत्याचार और अन्याय का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व का त्यौहार हमें अच्छाई के रास्ते पर चलने और बुराई से लड़ने की प्रेरणा देता है।

इसे भी पढ़ें  कवर्धा: बंदर की हत्या से गांव में तनाव, वन विभाग ने शुरू किया संरक्षण अभियान

धमतरी पुलिस लाईन में हुई शस्त्र पूजा से पुलिसकर्मियों में उत्साह और जोश का माहौल बना हुआ है।