दुर्ग: स्वामी आत्मानंद स्कूल में करंट फैला, 300 से ज़्यादा बच्चों की जान बाल-बाल बची!
दुर्ग: स्वामी आत्मानंद स्कूल में करंट फैला, 300 से ज़्यादा बच्चों की जान बाल-बाल बची!

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज अचानक करंट फैल गया, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय स्कूल में 300 से ज़्यादा प्राइमरी कक्षा के बच्चे मौजूद थे।

शिक्षकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

करंट फैलते ही शिक्षकों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुँचे

घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँच गए और घटना की जाँच शुरू कर दी। करंट फैलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अभिभावकों में चिंता

इस घटना से अभिभावकों में चिंता का माहौल है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा है। शिक्षकों ने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि मुख्य स्विच बंद कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें  विशेष लेख : संस्कृति से लोग जुड़े, लोगों से जुड़ी संस्कृति

आगे की कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि घटना की जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन को बिजली व्यवस्था की जाँच करने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *