दुर्ग-विशाखापट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस आज से नियमित रूप से चलना शुरू हो गई है।
क्या है खास?
- ट्रेन दुर्ग से सुबह 5:45 बजे रवाना हुई और रायपुर से होकर गुजरी।
- ट्रेन 8 घंटे में दुर्ग से विशाखापट्टणम की दूरी तय करेगी, जिससे लगभग 3 घंटे समय की बचत होगी।
कम यात्री क्यों?
- ट्रेन के पहले कमर्शियल सफर पर 1128 सीटों में से केवल 156 सीटें बुक हुई हैं।
- यात्रियों की संख्या कम होने का एक बड़ा कारण टिकट की महंगी कीमत माना जा रहा है।
क्या है किराया?
- एग्जीक्यूटिव क्लास: ब्रेकफास्ट और लंच के साथ 2825 रुपए, बिना खाने के 2410 रुपए
- चेयर कार: ब्रेकफास्ट और लंच के साथ 1565 रुपए, बिना खाने के 1205 रुपए
क्या है ट्रेन का शेड्यूल?
- 20829/20830 दुर्ग-विशाखापट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित होगी।
क्या होगा आगे?
- वंदे भारत एक्सप्रेस का भविष्य अभी अनिश्चित है।
- देखना होगा कि आगे यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है या नहीं।