दुर्ग में अभियंता दिवस का आयोजन: विश्वेश्वरय्या जी को श्रद्धांजलि
दुर्ग में अभियंता दिवस का आयोजन: विश्वेश्वरय्या जी को श्रद्धांजलि

दुर्ग: सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या जी की 164 वीं जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को दुर्ग जल संसाधन परिसर में अभियंता दिवस का आयोजन किया गया।

विशिष्ट अतिथि: इस कार्यक्रम में आई.पी. मिश्रा, चेयरमैन, शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, इंजी. इन्द्रजीत उईके, प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. सतीश कुमार टीकम, मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. जयंत पवार, से.नि. प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. डी.सी. जैन, से.नि. मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. समीर जार्ज, से.नि. मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. दिनेश कुमार भगोरिया, से.नि. अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग शामिल हुए।

विश्वेश्वरय्या जी को श्रद्धांजलि: कार्यक्रम की शुरुआत विश्वेश्वरय्या जी की मूर्ति में माल्यार्पण से की गई। इसके बाद उनकी जीवनी और हिन्दुस्तान के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विश्वेश्वरय्या जी द्वारा किए गए उल्लेखनीय निर्माण कार्यों के बारे में भी बताया गया।

इंजीनियरिंग और चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति: आई.पी. मिश्रा जी ने अपने भाषण में वर्तमान समय में इंजीनियरिंग विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय इंजीनियरों और वैज्ञानिकों का कार्य विश्व स्तर पर श्रेष्ठ है।

इसे भी पढ़ें  रायपुर: "कैसे जीना सीखाते हैं श्रीकृष्ण" - जन्माष्टमी पर मुनिश्री के प्रवचन ने मोहा मन

अभियंता दिवस का कार्यक्रम: अभियंता दिवस का कार्यक्रम सुरेश पाण्डेय, अधिक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग दुर्ग के संयोजन में हुआ। इस कार्यक्रम में शिवनाथ मंडल के अंतर्गत दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों के सभी अभियंता, सेवा.नि. अभियंता और कर्मचारी शामिल हुए।

सम्मानित किए गए अभियंता: इस अवसर पर इंजी. उबेद देशमुख, इंजी. किशोर शर्मा, इंजी. जी. एल. साहू, इंजी. ए.एम.झा और इंजी. आर. एस. नेताम, कार्यपालन अभियंता को सम्मानित किया गया।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *