बालोद में लखपति दीदीयों का सम्मान: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
बालोद में लखपति दीदीयों का सम्मान: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

बालोद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाराष्ट्र के जलगाँव में आयोजित लखपति महिला सम्मान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में दिखाया गया। जिले की लखपति दीदीयों और अन्य उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण का आनंद लिया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे की उपस्थिति में, कार्यक्रम में जिले की लखपति दीदीयों ने अपने अनुभव और उपलब्धियाँ साझा कीं। सीईओ डॉ. कन्नौजे ने लखपति दीदीयों से उनके द्वारा संचालित गतिविधियों और लखपति बनने तक के सफर के बारे में विस्तार से चर्चा की और उन्हें आगे कैसे बढ़ना है, इस पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान, उन्होंने जिले की उत्कृष्ट लखपति दीदीयों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया।

डॉ. कन्नौजे ने बताया कि एसएचजी बैंक क्रेडिट लिंकेजसामुदायिक निवेश कोषअंत्यावसायी स्वरोजगार योजनाखादी ग्रामोद्योगप्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं अपनी आय बढ़ा सकती हैं। उन्होंने लखपति दीदीयों को बधाई दी और अन्य महिलाओं को भी विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने और हर गांव में कम से कम 10 लखपति दीदी बनाने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें  बिलासपुर में शिक्षा व्यवस्था का धराशायी होना: अध्यापन कार्य शुरू होने के दो महीने बाद भी कई विषयों की क्लासें नहीं चल रही!

डॉ. कन्नौजे ने बताया कि जिले को अगले दो वर्षों में 16895 परिवारों को लखपति श्रेणी में लाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें से 4088 परिवारों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लखपति बनाया जाएगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ मिलकर परिवारवार कार्ययोजना बनाई जा रही है।

वर्तमान में 100 दिवस कैंपेन के तहत 80 से 99 हजार रुपये वार्षिक आय वाले 884 परिवारों को लखपति श्रेणी में लाया जा चुका है। अगले चरण में 60 से 80 हजार वार्षिक आय वाले परिवारों को लक्ष्य किया जाएगा। इसके लिए आय को चार श्रेणियों में बांटकर सर्वे किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग:

  • उप संचालक (पंचायत) आकाश सोनी
  • सहायक परियोजना अधिकारी दिप्ती मंडावी
  • नितेश साहू
  • जिले की लखपति दीदियां

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *