दंतेवाड़ा में विधायक के PA की महिला डॉक्टर से बदसलूकी, कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हटाया गया
दंतेवाड़ा में विधायक के PA की महिला डॉक्टर से बदसलूकी, कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हटाया गया

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी के निजी सहायक (PA) कमलेश कुमार नाग पर एक महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। यह घटना 15 अगस्त की है, जिसके बाद डॉक्टरों ने दो दिनों तक OPD सेवाएं बंद रखीं। कांग्रेस ने भी इस मामले में प्रदर्शन किया, जिसके बाद कलेक्टर ने कमलेश को उसके मूल पद पर वापस भेज दिया है।

इलाज के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, कमलेश की पत्नी अपने बच्चे को लेकर जिला अस्पताल गई थीं। वहां इलाज को लेकर उनका एक महिला डॉक्टर से विवाद हो गया। बाद में कमलेश भी अस्पताल पहुँच गया और डॉक्टरों से बातचीत करने लगा। इस दौरान उसकी एक महिला डॉक्टर से बहस हो गई और मामला बढ़ गया। डॉक्टरों का आरोप है कि कमलेश ने महिला डॉक्टर के साथ बदतमीजी की।

डॉक्टरों ने किया विरोध, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इस घटना के विरोध में जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने दो दिनों तक OPD सेवाएं बंद रखीं। उन्होंने कमलेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया और विधायक चैतराम अटामी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में विधायक का पुतला भी दहन किया।

इसे भी पढ़ें  बैकुण्ठपुर: कोरिया जिले में मंगल राइस मिल पर छापा, कम चावल जमा करने पर नोटिस जारी!

कमलेश की पत्नी ने दिया स्पष्टीकरण

कमलेश की पत्नी का कहना है कि उनका विवाद डॉक्टर से नहीं बल्कि अस्पताल की सफाईकर्मी से हुआ था। उनका कहना है कि जब वे डॉक्टर के कमरे में जा रही थीं तब सफाईकर्मी पोछा लगा रही थी और उसने उन्हें अंदर जाने से रोका था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था।

कलेक्टर ने लिया एक्शन

इस मामले में बढ़ते विवाद को देखते हुए कलेक्टर ने कमलेश कुमार नाग को विधायक के PA के पद से हटाकर उसके मूल पद ड्रेसर पर वापस भेज दिया है। कमलेश 7 मार्च 2024 को विधायक का PA बनाया गया था। उससे पहले वह पोंदुम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर के पद पर पदस्थ था।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *