कवर्धा – कवर्धा में हुए कांड के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस लगातार इस मामले को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव कवर्धा जेल में बंद लोगों से मिलने पहुंचे।
क्या कहा टी.एस. सिंहदेव ने?
- सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने जेल में बंद 7 लोगों से चर्चा की। इनमें से 5 लोग ऐसे हैं जो घटना के वक्त गांव में ही नहीं थे। उनको भी जेल में डाल दिया गया है।
- ये सभी लोग मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर लटकी हुई लाश की रखवाली कर रहे थे।
- सिंहदेव ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
क्या है पूरा मामला?
- कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस के नेता लगातार सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं।
- प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित लगातार बड़े नेता घटना के बाद कवर्धा का दौरा कर रहे हैं।
- पीड़ित परिवार के साथ ही जेल में बंद लोगों से लगातार कांग्रेस के नेता मुलाकात कर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
- सिंहदेव ने जेल में बंद लोगों से बातचीत में पता चला कि एमपी-सीजी बॉर्डर पर जो लटकी लाश मिली थी, उस बॉडी पर चोट के निशान थे। गमछे पर खून के धब्बे भी थे। इससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
क्या हुआ था पहले?
- मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा जिला जेल पहुंचे थे। जहां जेल में विचाराधीन 34 कैदियों से उन्होंने मुलाकात की थी।