Mantralay nava Raipur
Mantralay nava Raipur

रायपुर से ताज़ा खबर: त्योहारी सीजन के आते ही आम जनता की थाली महंगी हो गई है! मोदी सरकार ने खाद्य तेलों पर 20% तक कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है, जिससे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने सरकार को आड़े हाथों लिया है।

सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि “देश में कर संग्रहण तो पहले ही लक्ष्य से ज़्यादा है, फिर भी सरकार ने खाद्य तेलों पर 20% की कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर जनता पर अत्याचार किया है। मोदी निर्मित राष्ट्रीय आपदा ‘महंगाई’ से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है!”

एक तरफ आमदनी कम होने और बेरोजगारी का दंश झेल रही जनता है, वहीँ दूसरी तरफ सरकार की गलत आर्थिक नीतियाँ और बेरहमी से टैक्स वसूली की लालसा ने महंगाई को आसमान छूने पर मजबूर कर दिया है। आलू, प्याज, लहसुन, अनाज, दलहन, रसोई गैस के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं और अब खाद्य तेल भी महंगा होने से आम आदमी पर ज़ुल्म किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें  कम होंगी दूरियां, नये साल में बनेंगे सड़कों के साथ पुल-पुलिया

सुरेन्द्र वर्मा ने कहा, “मोदी सरकार का पूरा फोकस मुनाफाखोरी पर ही केंद्रित है। आम जनता की तकलीफों से भाजपा नेताओं को कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता से टैक्स वसूलने में अंग्रेज़ों से भी ज़्यादा बेरहम हैं! आज तो दूध, दही, पनीर, आटा, मैदा, सूजी, बेसन, सोयाबीन, मटर, मुरमुरे तक जीएसटी के दायरे में आ गए हैं। कफ़न के कपड़े तक पर जीएसटी लगा है! होटल से लेकर अस्पताल के कमरे तक, सरकार हर जगह जीएसटी वसूल रही है! एक तरफ कनकी के निर्यात पर रोक लगा रखा है और चावल के निर्यात पर भारी भरकम सेंट्रल एक्साइज लगाकर किसानों की कमर तोड़ दी है, तो दूसरी तरफ खाद्य तेल में 20% कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर मोदी सरकार जनता की जेब पर डकैती डालने का काम कर रही है।