राजनांदगांव में 1 सितंबर से मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
राजनांदगांव में 1 सितंबर से मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़: जिले में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का आयोजन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन जन आंदोलन के रूप में किया जा रहा है।

बच्चों के स्वास्थ्य पर दिया जायेगा विशेष ध्यान

उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनके स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित तरीके से काम करने के निर्देश दिए।

ग्राम स्तर पर होंगे कई कार्यक्रम

कलेक्टर ने राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए कहा। इनमें एनीमिया कैम्प, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर कार्यक्रम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें  वनांचल क्षेत्र मोहला के 5 स्थानों पर 300 से अधिक बच्चों को दी जा रही निःशुल्क कोचिंग

इन अधिकारियों ने की शिरकत

इस कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूप्रीत कौर, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी नैतराम नवरतन, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *