रायपुर में सैन्य समारोह: देशभक्ति और साहस का उत्सव
रायपुर में सैन्य समारोह: देशभक्ति और साहस का उत्सव

रायपुर में आयोजित एक भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह ने युवाओं को एक अनोखा प्रेरणादायी अनुभव दिया। यह समारोह सिर्फ़ एक नौकरी के अवसर से ज़्यादा था, बल्कि यह राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पण की भावना को दर्शाता था। राज्यपाल रमेन डेका ने इस समारोह के समापन के मौके पर ये बातें कही।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 अक्टूबर से शुरू हुआ यह सैन्य प्रदर्शनी 5 दिनों तक चला, जिसका समापन आज एक भव्य समारोह के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि भारतीय सेना राष्ट्र सेवा का प्रतीक है, और इसमें शामिल होकर वे राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभा सकते हैं। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ के युवाओं में साहस और समर्पण की भावना को प्रज्वलित करेगा। छत्तीसगढ़ के युवा भी सेना में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।

डेका ने कहा कि यह आयोजन दिखाता है कि भारतीय सेना अब अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों से लैस है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारा बढ़ता कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस प्रगति की है। भीष्म टी-90 टैंक, स्ट्रेला मिसाइल और अन्य सैन्य उपकरण, इस बात का प्रमाण है कि अपने संसाधनों और प्रतिभा का उपयोग करके हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शक्तियों में से एक बन रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  7 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना का शौर्य और वीरता अद्भुत है। हर सैनिक में त्याग, साहस और कर्तव्यपरायणता की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। इसमे महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। वे भी सेना के हर मोर्चे पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। हमारे जवानों का अदम्य साहस और कर्तव्य निष्ठा हमें यह सिखाता है कि जब देश की बात हो तो हमें सभी कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। भारतीय सेना न केवल युद्ध क्षेत्र में बल्कि आपदा राहत कार्यों, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और शांति बनाए रखने के प्रयासों और जीवन के साथ हमारी संपत्ति की रक्षा करती है। इसलिए हमारे सैनिकों और उनके परिजनों के हित और कल्याण के लिए हमें भी अधिक से अधिक योगदान करना चाहिए।

समारोह के पूर्व डेका ने सैन्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सेना के उच्च अधिकारियों ने भीष्म टी-90 टैंक सहित विभिन्न मिसाइल, अत्याधुनिक लड़ाकू हथियारों एवं अन्य सैन्य उपकरणों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने शहीद जवानों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसे भी पढ़ें  रायपुर जिला न्यायालय में 13 नए सरकारी वकीलों की नियुक्ति, 13 की सेवाएं समाप्त

समारोह में स्वागत भाषण रायपुर जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने दिया। समारोह के दौरान एनसीसी के कैडेटों का शानदार घुड़सवारी प्रदर्शन, जवानों का डेयर डेविल मोटर साइकिल शो, गोरखा रेजिमेंट का खुखरी डांस प्रस्तुति, हेलीकॉप्टर से सलामी, सैैन्य छापेमारी, मिलिट्री बैंड कॉन्सर्ट एवं अन्य विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा उप क्षेत्र के ब्रिगेडियर अमन आनंद को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मानपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। सेना के अधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।