रायपुर पुलिस अलर्ट: त्यौहारों के मौसम में अपराधों पर रोकथाम के लिए चाकूबाजों पर नकेल कसने का अभियान!
रायपुर पुलिस अलर्ट: त्यौहारों के मौसम में अपराधों पर रोकथाम के लिए चाकूबाजों पर नकेल कसने का अभियान!

रायपुर में आगामी त्यौहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा के लिए चाकूबाजों पर नकेल कसने का अभियान शुरू किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के चाकूबाजों और अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व और समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थानों प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रहने वाले 400 से अधिक चाकूबाजों और अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई और उन्हें समझाईश दी गई।

पुलिस ने उन्हें अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करने की सलाह दी और कहा कि जब भी पुलिस उन्हें उपस्थित होने के लिए कहे, वे तत्काल उपस्थित हों और क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें  अंबिकापुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, 20 वाहन चालकों पर एक लाख का जुर्माना

इस अभियान के तहत 42 चाकूबाजों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट और 67 अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई त्यौहारों के मौसम में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस की गंभीरता को प्रकट करती है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *