सरगुजा हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय अब भी फरार
सरगुजा हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय अब भी फरार

सरगुजा के सीतापुर में राजमिस्त्री संदीप लकड़ा की हत्या कर शव को पानी टंकी की नींव में दफन करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उस गोदाम की रखवाली कर रहा था, जहां संदीप लकड़ा को बांधकर रखा गया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय अब तक फरार है। अभिषेक पांडेय पर आईजी ने 30 हजार और एसपी ने 10 हजार रुपए इनाम घोषित कर रखा है।

घटना की जानकारी होने के बाद भी चुप्पी साधने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर थाना क्षेत्र के उलकिया से 3 महीने से लापता संदीप लकड़ा की लाश 06 सितंबर को मैनपाट में पानी की टंकी की नींव में दफन मिला। पुलिस ने पानी टंकी को ढहाकर और जेसीबी से खुदाई कर 15 फीट नीचे शव बरामद किया। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें उसका सहयोगी जीजा राहुल भी शामिल है। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी जहांगीर अंसारी (25) को बिरनी, जिला गिरिडीह झारखंड से गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें  फ्लोराइड रिमूवल प्लांट घोटाले की होगी जांच: गोवर्धन मांझी की मांग, गरियाबंद के शैडो विधायक ने मुख्यमंत्री से की महत्वपूर्ण मांगें

जहांगीर अंसारी घटना दिनांक 07 जून को आमाटोली में स्थित ठेकेदार के गोदाम की रखवाली कर रहा था, जहां संदीप लकड़ा की बेदम पिटाई करने के बाद उसका हाथ-पैर बांधकर रखा गया था। उसे संदीप लकड़ा की मौत की जानकारी थी। हत्या की घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचना नहीं देने एवं आरोपियों का सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने जहांगीर अंसारी को गिरफ्तार किया है। वह ठेकेदार अभिषेक पांडेय का टाइल्स लगाने का काम करता था और गोदाम के बगल के घर में रहकर गोदाम की रखवाली करता था।

अभिषेक पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है

घटना के मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय अब तक फरार है। पुलिस ने उसके परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों सहित ऐसे लोगों के नंबर को सर्विलांस में डाला हुआ है, जिनसे अभिषेक संपर्क कर सकता है। हालांकि उसने किसी से संपर्क नहीं किया है। सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार और सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने 10 हजार रुपए इनाम घोषित किया है। सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने कहा कि पुलिस अभिषेक पांडेय की खोजबीन में जुटी है। उम्मीद है जल्द सफलता मिलेगी। हत्याकांड के बाद 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत परिवारजनों ने संदीप लकड़ा के पार्थिव शरीर का 22 दिनों बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

इसे भी पढ़ें  रायपुर: मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता से आम नागरिकों को मिल रही तुरंत राहत!