mgnrega महात्मा गांधी नरेगा योजना
mgnrega महात्मा गांधी नरेगा योजना

दंतेवाड़ा, 07 मई 2021

लॉकडाउन में भी ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत् प्रतिदिन हजारों मजदूरों को काम मिल रहा है। मनरेगा के कार्य में मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ काम कर रहे हैं। मनरेगा के तहत् सड़क निर्माण एवं समतलीकरण, तालाब गहरीकरण आदि कार्य चल रहे हैं जिसमें हर दिन दंतेवाड़ा, गीदम, कुआकोंडा एवं कटेकल्याण जनपद पंचायतों में 16 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।

प्रतिदिन काम स्वीकृत होने वाले ग्रामों की संख्या के साथ-साथ कार्य एवं मजदूरों की संख्या बढ़ रही है। 23 अप्रैल को मनरेगा के तहत् कार्य करने वाले मजदूरों की संख्या 15 हजार 210 रही। वही 3 मई को मजदूरों की संख्या बढ़कर 16 हजार से अधिक हो गई। ये मजदूर 124 ग्राम पंचायतों में चल रहे 387 कार्यों में संलग्न थे। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में अगले सप्ताह तक मजदूरों की संख्या बढ़ाकर 20 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा आज साढ़े चार करोड़ से अधिक 479.314 लाख के 209 नए कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गयी है। विकासखंड दंतेवाड़ा में 76.433 लाख के 50 कार्यों, गीदम विकासखंड में 100.176 लाख के 53 कार्यों, कुआकोंडा विकासखंड में 54.765 लाख के 24 कार्यों और कटेकल्याण विकासखंड  में 247.940 लाख के 82 कार्यों  को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसे भी पढ़ें  दन्तेवाड़ा : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को जिपं अध्यक्ष ने किया चेक वितरण

            जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों की आवश्यकता के अनुरूप कार्यों की तत्काल स्वीकृति दी जा रही है। शासन की मंशा है कि लॉकडाउन के दौरान भी ग्रामीणों को रोजगार का संकट पैदा न हो।